चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र स्थित जिगना गंगा घाट पर श्री नागा बाबा मेले में जाने के लिए घाट पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भीड़ के बीच बिना सेफ्टी जैकेट के नावों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने नौका संचालन रोक दिया, जिससे श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में बातचीत के बाद प्रति नाव 10 से 15 लोगों को बैठाने की शर्त पर संचालन दोबारा शुरू किया गया।जिगना गंगा घाट से श्री नागा बाबा मेले में जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: ब्रजघाट गंगा में खराब नाव को दूसरी नाव से बांधकर ले जाने का वीडियो वायरल भीड़ अधिक होने से नावों से आने-जाने वालों की संख्या बढ़ गई है...