चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड क्षेत्र में नहरों और रजवाओं में टेल तक पानी नहीं पहुंचने किसान परेशान हैं। मंगलवार को पचखरी गांव में किसानों ने नहर में लंबे समय से पानी नहीं आने से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया और नहर में धान रोपकर विरोध जताया। किसानों ने कहा कि बारिश कम हो रही और और नहरों, रजवाहे में भी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे रोपाई नहीं हो पा रही है। किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों और किसान नेताओं ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि किसान परेशान हैं। इसकी शिकायत लगातार जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से की जा रही है मगर कोई गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। इससे नाराज होकर नहर में धान की रोपाई कर सिंचाई व्यवस्था के खिलाफ अपन...