चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती के समीप बड़ी गंगा नहर में डूबे युवक मनोज यादव का शव 16 घण्टे बाद गुरुवार की सुबह घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती निवासी स्वर्गीय सियाराम यादव का 36 वर्षीय पुत्र मनोज यादव बीते बुधवार की दोपहर तीन बजे बड़ी नहर की सीढ़ियों पर लेटा था। इसी बीच वह लुढ़ककर पानी में चला गया। इसकी जानकारी लोगों ने युवक के परिजनों और प्रशासन को दी थी। यह भी पढ़ें- महेवा नहर में डूबे युवक का शव बरामद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं सूचना पाकर एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन र...