Chandauli News: नहर की सिल्ट निकालकर सड़क पर छोड़ा, चलना दुश्वार
चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के मोहरगंज से ककरहटी, बैराठ, रामगढ़ होते हुए सढ़ान तक जाने वाली नहर की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट, मिट्टी को सड़क किनारे छोड़ दिया गया है। राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी पूरी नवनिर्मित सड़क पर फैलकर कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। लोकनाथ पीजी कालेज के प्रबंधक धनंजय सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से निजी एवं सरकारी 12 से अधिक स्कूल बसों का आवागमन होता है। यही सड़क अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम का प्रमुख संपर्क मार्ग भी है, जहां जन्मोत्सव और गुरु पूर्णिमा जैसे अवसरों पर हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। वरिष्ठ अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.