चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने एवं विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: संकुल बैठक को महज कागजी रस्म नहीं बनाए-बीएसएशिक्षकों और संकुल सदस्यों की महत्वपूर्ण चर्चा इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं संकुल सदस्यों ने पठन-पाठन की नवीन तकनीकों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा किया। शिक्षकों ने अपने कक्षा का अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही निपुण भारत मिशन के...