चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक सुशील सिंह ने नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं बुकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आता है और उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जनता की सेवा तथा संगठन को मजबूत करने में सहयोग मिलता है। विधायक ने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा किया और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। नवनियुक्त महामंत्री सुजीत जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि राष्ट्र की भावना को लेकर पार्टी से जुड़े हैं। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और स...