Chandauli News: नवनिर्मित मंदिर में आज होगी मॉ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। श्री माता काली धार्मिक सेवा ट्रस्ट की ओर से सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित श्री काली मंदिर परिसर में बुधवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सुबह मंडप पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन-पूर्णाहुति का आयोजन सप्तऋषि ब्राह्मण आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। शाम 7 बजे देवी जागरण का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन एवं देवी गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। इसको देखते हुए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.