चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत एमसीएच विंग के एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में गुरुवार को 'कन्या जन्मोत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 26 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभिभावकों को अवगत कराया कि नवजात बालिकाओं का 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत निर्धारित श्रेणी में वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर एमसीएच विंग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी सिंह, जिला मिशन को-ऑर्डि...