चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय के निर्माण के लिए शुक्रवार आधारशिला रखी गई। विधायक रमेश जायसवाल ने चेयरमैन सोनू किन्नर और सभासदों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर इसका शिलान्यास किया। नया भवन पुराने फायर ब्रिगेड परिसर में निर्माण कराया जाएगा। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और नागिरकों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि नगर पालिका का नया कार्यालय 8.80 करोड़ रुपये की लागत से होना है। यह कार्य सीएंडडीएस की ओर से कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था से भवन निर्माण तय अवधि में मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिए गए है। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि नगर पालिका के नए भवन के निर्माण में विधायक रमेश जायसवाल की पहल पर नगर विकास मं...