चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तीन वार्डो में बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। वहां जलनिकासी की व्यवस्था से लेकर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। पालिका प्रशासन की ओर से करीब एक करोड़, दो लाख, दस हजार रुपये की लागत से आरसीसी नाला और आरसीसी ह्यूम पाइप से संबंधित कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

जलनिकासी के विकास कार्य नगर पालिका के वार्ड नंबर सात के पथरा भाग-2 में दाढ़ी वेल्डिंग वाले के मकान से कन्हैया गुप्ता और विजय हलुवाई के मकान होते हुए सम्मा माता मंदिर तक आरसीसी ह्यूम पाइप का कार्य कराया जाए...