चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगरपालिका परिषद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के ट्रक चालक ने बाइक सवार दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। इस दौरान 9 वर्षीय भाग्यश्री मौर्य और सात वर्षीय रुद्र मौर्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के डवक गांव निवासी संजय मौर्य के दोनों बच्चे अपनी मामा अजीत मौर्य के साथ बाइक पर विद्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकिया से मुगलसराय की ओर जा रही नगरपालिका परिषद की ट्रक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बच्चे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल बच्चों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलि...