Chandauli News: धानापुर रामलीला समिति के अध्यक्ष बने सुजीत
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला समिति धानापुर की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल को रामलीला समिति का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनकी अध्यक्षता में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रदीप मोदनवाल को उपाध्यक्ष, अच्युतानंद मिश्र को मंत्री, आलोक केशरी को संयुक्त मंत्री, वेदप्रकाश द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, गौरीशंकर कुशवाहा को संगठन मंत्री, दिनेश मिश्रा को संप्रेक्षक तथा घनश्याम कुशवाहा को कलाकार मंत्री बनाया गया। वहीं संतोष सिंह को संरक्षक और श्रीराम सिंह को उप संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला आयोजन को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.