चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बे में शुक्रवार को सपा की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने विश्वकर्मा समाज के एक सदस्य को एमएलसी बनाकर नेता बनाया था। साथ ही, समाजवादी पार्टी की सरकार ने भगवान विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने इस अवकाश को रद्द करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता इस अवसर पर सांसद बीरेंद्र ...