Chandauli News: धानापुर में आज से राजन जी महाराज करेंगे मानस की अमृत वर्षा
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित विजय दशमी पोखरा पर आज से पांच दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। मंगलवार 20 अक्तूबर से शनिवार 24 अक्तूबर तक चलने वाली इस कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज नित दोपहर 2 बजे से शाम मानस की अमृत वर्षा करेंगे। मंगलवार को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा निकलेगी। जो नरौली गंगा घाट से आरम्भ होकर विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी। उदयनाथ सिंह फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित रामकथा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्राचीन दशमी पोखरा पर भव्य एवं दिव्य कथा मंडप बनकर तैयार है। यहां लगभग 50 हजार लोगों के बैठकर कथा श्रवण करने की व्यवस्था की गई है। श्रीराम कथा श्रवण करने के लिए आने वाले भक्त एवं श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पेयजल, स्वास्थ्य श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.