Chandauli News: धानापुर ब्लॉक में एक दूजे के हुए 47 जोड़े, लिए सात फेरे
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़ों की शादी कराई गई। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। जनप्रतिनिधियों ने वरवधू को आशीर्वाद दिया और प्रमाण पत्र दिए गए। इस योजना के लिए ब्लॉक क्षेत्र से कुल 51 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से एक ने इनकार कर दिया, और एक अपात्र पाया गया। जिससे 49 जोड़ों का चयन हुआ। कार्यक्रम में 47 जोड़े उपस्थित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पाणिग्रहण सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह व उनकी पत्नी मीरा सिंह ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.