चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गुरुवार की सुबह एक युवक संदिग्ध हाल में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची धानापुर थाने की पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई। युवक के गर्दन सहित पूरे शरीर पर ब्लेड और धारदार हथियार से कटने का कई निशान देखने को मिला है। घायल युवक की पहचान गाजीपुर जिले के अंधऊ निवासी मंगेश कुशवाहा पुत्र मार्कण्डेय कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने बताया कि मंगेश बुधवार से ही घर से लापता था। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था। उसके शरीर पर कई जगह ब्लेड से चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई...