Chandauli News: दो साल से मनरेगा के पक्के कार्यों का भुगतान लंबित
चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: चकिया। मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान दो साल से लंबित होने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। गुरुवार को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने चकिया विकासखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने आरोप लगाया कि मनरेगा के अंतर्गत गांवों में पक्के कार्य कराए गए, लेकिन दो वर्षों से भुगतान नहीं हुआ। इससे प्रधानों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। सरिया, सीमेंट, बालू, गिट्टी के दुकानदारों का पैसा न दे पाने से उन्हें लगातार तकादा झेलना पड़ रहा है।प्रधानों का कहना है कि विकास कार्य के लिए सामग्री उधार लेकर काम पूरा कराया गया, लेकिन भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। लंबे समय से समस्या जस की तस बनी है। प्रधानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.