चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिंदुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए बीएसए सचिन कुमार ने गुरुवार को नियामताबाद विकास खंड के हिनौली कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक अध्यापिकाओं समेत एक अनुदेशक और एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अनुपस्थित सहायक अध्यापिका शिल्पी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अनुदेशक सुनीता यादव और शिक्षामित्र चिंतामणि का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण जारी कर जवाब तलब भी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। शिक्षक यदि ...