चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के समीप धीना-जमानियां मार्ग पर गुरुवार की सुबह दो अज्ञात युवकों के शव बोरे में भरे मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे दो अलग-अलग जगहों पर बोरों में कुछ पड़ा देखा। शक होने पर पास जाकर देखा तो उसमें अज्ञात युवकों के शव थे। एक शव डेढ़गांवा मोड़ के पास और दूसरा उससे लगभग दो सौ मीटर दूर मिला। दोनों अज्ञात युवकों की उम्र 30 से 32 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना धीना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल...