चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चंदौली के डिप्टी सीएमओ डा. संजय यादव दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को सकलडीहा सीएचसी पर चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मालाफूल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सचिव पद पर डॉ. देवेश पांडेय को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, डा. रविकांत सिंह, महिला उपाध्यक्ष डॉ. महिमानाथ और वित्त सचिव डॉ. प्रदीप पांडेय के साथ ही केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. उग्रसेन सहित डॉ. धर्मेन्द्र सिंह को निर्विरोध चुना गया। बीते दिनों 23 जुलाई को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिलास्तरीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिये चिकित्सकों ने नामांकन किया था। ...