चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: नौगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना चकरघट्टा परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया। थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले नौ दुर्गा पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया। कहा कि पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखकर के बिजली के कनेक्शन और तारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया ...