चंदौली, नवम्बर 10 -- Chandauli News: इलिया, हिंदुस्तान संवाद। दीवाली की रात रविवार को सैदूपुर बाजार में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 19 वर्षीय अनुराग केशरी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। कस्बा निवासी महेंद्र केशरी का सबसे छोटा पुत्र अनुराग दीवाली पर अपनी किराना दुकान के बाहर खड़े होकर पटाखे छोड़ रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत बताए जा रहे ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनुराग सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: बाइक को ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौतघाय...