चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: इलिया। सैदूपुर स्थित बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान के बुद्ध मंदिर परिसर में शनिवार को ज्योति पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से बुद्ध विहार जगमगा उठा। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी जुटे। संस्था के अध्यक्ष बलवंत कुमार मौर्य ने कहा कि ज्योति पर्व केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का संदेश देता है। भगवान बुद्ध ने पूरी मानवता को करुणा, मैत्री, शांति, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बौद्ध महोत्सव पर बुद्ध के संदेशों से गूंजा पंडाल इस दौरान अजय मौर्य, संदीप मौर्य, रमेश मौर्य, नंदलाल...