चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद । चकिया के पूर्व विधायक रहे दिवंगत राजेश बहेलिया के निधन पर रविवार की शाम राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मंगरौर गांव पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। राज्यसभा सांसद ने दिवंगत विधायक की पत्नी आभा बहेलिया से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजेश बहेलिया का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी की भरपाई करना कठिन है। दर्शना सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श...