चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह से चल रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे खेती-किसानीको भी फायदा मिला है। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान सहित खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है। हालांकि अभी बारिश की और जरूरत है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झूमकर बरसा आषाढ़, गर्मी-उमस से मिली राहत जिससे कि धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिल हो सके। कम बारिश होने और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। सबसे अधि...