चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मानसून पिछले कई दिनों से बना हुआ है। दो दिनों से जिले में रूक रूक कर हल्की से तेज बारिश हो रही है। बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं सुबह पीडीडीयू नगर सहित कई इलाकों में फुहारा पड़े। जबकि दोपहर में पीडीडीयू नगर के अलीनगर और चंदौली सहित आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश शुरू होने के बाद किसान भी निजी साधनों का सहारा लेकर धान की रोपाई शुरू करा दिए है। किसानों का कहना है कि अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम अनुकूल होने से निजी पंपों के सहारे रोपाई का काम धीरे-धीरे शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: झूमकर बरसे बदरा गर्मी से मिली राहत ,जलभराव से आफतबारि...