चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सुल्तानपुर गांव निवासी दुक्खू विश्वकर्मा मंगलवार को किसी आवश्यक काम से बाहर गए थे। उनका पुत्र जोगिंदर विश्वकर्मा सैदूपुर स्थित अपनी दुकान पर था, वहीं उनकी पत्नी खोजापुर स्थित सती माता मंदिर के पास अपनी दुकान पर गई हुई थीं। सूने घर का फायदा उठाकर दोपहर करीब 12 बजे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।अंदर यह भी पढ़ें- Chandauli News: ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई कमरे में रखे दो बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने सामान खंगाल दिया और उस...