चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास क्षेत्र के बुद्धपुर गांव में गोविंद उपाध्याय के घर के सामने 10 माह पहले हैंडपंप की बोरिंग हुई है। लेकिन उसका मुंडा अभी तक नहीं लग पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा स्नान के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे इस हैंडपंप के निर्माण से जहां आम लोगों को सहूलियत होगी। वहीं अगल बगल के दर्जनों परिवारों के पेयजल की समस्या भी दूर हो जाएगी। ग्रामीणों की मांग को लेकर विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने भी ठेकेदार को जल्द हैंडपंप लगाने का निर्देश दिया। किंतु ठेकेदार ने उनकी भी बात को अनसुना कर दिया। विधायक निधि से लगाए जा रहे हैंडपंप के 10 माह में पूरा नहीं होने को लेकर अब ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव निवासी श्रीकिशुन सिंह, रमेश प्रताप सिंह, प्रभुनारा...