Chandauli News: दवा लेकर घर लौट रहे मजदूर की अज्ञात वाहन से मौत
चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन के धक्के से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा। मृतक मजूदरी करके पत्नी सहित तीन बच्चों का परवरिश करता था। विशुनपुरा गांव निवासी स्व. सिखारी राजभर के सियाराम राजभर, चंद्रशेख्रर राजभर और कृष्णा राजभर और एक बेटी आशा है। 45 वर्षीय चंद्रशेखर राजभर की तबीयत खराब होने पर सुबह घर से साइकिल से सकलडीहा सघन तिराहा पहुंचा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत वहां से आटो से जिला अस्पताल चंदौली दवा लेने के लिए गया था। दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.