चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के आरपीएफ कालोनी में बीते मंगलवार की रात चोरों ने एक आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाया। घरे में घुसे चोरों ने गैस सिलेंडर, टीवी सहित हजारों का सामान उड़ा दिया। एसबीआई विभाग में तैनात संदीप जायसवाल आरपीएफ कालोनी स्थित 1610 नंबर आवास में रहते हैं। वह ड्यूटी के बाद बुधवार की सुबह जब आवास पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...