चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: इलिया/धीना, हिटी। अर्णव तूफान के प्रभाव से क्षेत्र में तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार हो रही धान की फसल कई गांवों में जमीन पर गिर गई है। इससे धान की बालियों को नुकसान पहुंचने और पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। गुरुवार की सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने के बाद खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने लगी। खिलची, रजडीहा, बरियारपुर, खखड़ा, परमानंदपुर, घोड़सारी, हड़ौरा, मसोईं, जिगिना, बटौवा और भुड़कुड़ा समेत कई गांवों में तूफान का असर देखने को मिला। किसानों के मुताबिक, धान की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे बालियों में दाना भरने और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं किसान विकास मं...