चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद । जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शनिवार को अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव में आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सात सदस्यीय टीम का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 12 अगस्त को इसी विद्यालय में होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया। विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष हरिश श्रीवास्तव की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर एनसीसी मेजर लाल बिहारी, पूर्व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश कुमार सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुम...