Chandauli News: तीन दिन से अंधेरे में खिलची और खखड़ा गांव का दलित बस्ती
चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित बाबा रमैया फीडर के खिलची और खखड़ा गांव के दलित बस्ती में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते दोनों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। खिलची गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया है, जबकि खखड़ा गांव में बिजली के दो खंभे टूटकर गिर गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह बाबिल और अमन सिंह ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह को समस्या से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Siwan News आंधी-बारिश में हर बार ठप होती बिजली, तीन दिन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.