Chandauli News: तालाब की जमीन पर दर्ज नाम निरस्त
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चकिया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दिरेहूं में तालाब की जमीन पर दर्ज निजी व्यक्तियों के नामों को निरस्त करने का आदेश उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने दिया है। राजस्व न्यायालय में चले मुकदमे की सुनवाई के बाद 29 अक्टूबर को पारित अंतिम आदेश में संबंधित भूमि को पुनः तालाब के खाते में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले को सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण और गलत राजस्व प्रविष्टियों से मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्राम दिरेहूं, पट्टी महिली, तहसील चकिया स्थित गाटा संख्या 359क, रकबा 0.152 हेक्टेयर से संबंधित है। इस भूमि को लेकर पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ निवासी ग्राम दिरेहूं की ओर से राजस्व न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। मामले में राजस्व अभिलेखों, लेखपाल की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.