चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से लगातार कई वर्षो से रामलीला और दशहरा पर रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। बीते दो साल से सकलडीहा में दोनों कार्यक्रम बंद होने से लोगों में आक्रोश है। ताजपुर के एम्ब्रोसिया स्कूल के खेल ग्राउंड में दशहरा पर राम लक्ष्मण संवाद के साथ रावण का पुतला दहन कार्यक्रम भव्य तरीके से किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। करीब 7 बजे 40 फीट उंची रावण की प्रतिकात्मक पूतला दहन के बाद छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाये। सकलडीहा कस्बे में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से रावण दहन नहीं होने के कारण आसपास गांव की सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण और महिलायें मंदिर से वापस लौट गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रावण दहन के साथ दशहरा ...