चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर के अग्रवाल संवा संस्थान में बीते गुरुवार की शाम चंदौली ताइक्वांडो संगठन की बैठक हुई। इसमें जिले एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, शरद प्रताप राव को सचिव एवं अशोक कुमार केशरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की तैयारियों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वक्ताओं ने जिले में ताइक्वांडो खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव, ताइक्वांडो कोच नवीन कुमार, अमित मौर्य, रोहित मोदनवाल, सीमा खान, राहुल केशरी, सागर केशरी, प्रशांत केशरी, दिलीप पा...