चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट में तैनात मुंशी की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कार्रवाई में जुट गई। वही हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों और उनके परिजनों में शोक छा गया।सदलपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय अजित कुमार सुबह घर से बाइक से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जाने के लिए निकले थे। वह जगदीश सराय गांव के समीप पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्...