चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित फर्स्ट लेवल चेकिंग की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यप्रणाली और प्रकाश व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एफएलसी के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सीसीटीवी की 24 घंटे की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की एफएलसी (फस्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया 12 अक्तूबर से कलक्ट्रेट परिसर स्थित वे...