चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन में धान की रोपाई के बीच शहाबगंज की सबसे बड़ी सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खाद की कमी के कारण समिति पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने से अधिकांश किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। शहाबगंज सहकारी समिति पर करीब 40 गांवों के किसान खाद के लिए निर्भर हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में कम से कम छ हजार बोरी डीएपी की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पर्याप्ता मात्रा में खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन जबकि अब तक केवल लगभग 700 बोरी डीएपी ही समिति पर पहुंची है। यूरिया की उपलब्धता भी बेहद सीमित है। जिससे किसानों की ...