चंदौली, सितम्बर 19 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। डिजिटल लेन-देन पर सरकार की ओर से टैक्स लगाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल सुलभ एवं आम नागरिक एवं छोटे और मध्यम व्यापारियों के हित में बनाए रखना आवश्यक है। इससे यह जन विरोधी एवं आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला फरमान यूपीआई पर टैक्स वापस लिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की जनविरोधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता पहले से ही आर्थिक किल्लत से कराह रही है। यह भी पढ़ें- यूपीआई शुल्क...