चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड स्थित ए-केबिन के समीप शनिवार सुबह करीब सात बजे डाउन रेल पटरी पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डाउन लाइन का परिचालन रोककर आरपीएफ और जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाया। इस दौरान वंदे भारत सहित तीन ट्रेनें करीब एक घंटे तक खड़ी रहीं। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर यार्ड पोस्ट के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार चंद ने बीट स्टाफ आरक्षी अशोक कुमार यादव को मौके पर भेजा। स्टेशन मास्टर, जीआरपी और इंजीनियरिंग विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर डाउनलाइन के बीच में शव टुकड़ों में पड़ा था। गिट्टियों पर खून के छींटे बिखरे मिले। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के पहुंचने के बाद सुबह आठ बजे शव को ट्रैक से हटाया गया और डाउन लाइन का पर...