चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चंदौली। सदर कोतवाली स्थित जिला अस्पताल के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को बालू से लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। वहीं सड़क पर बालू फैल जाने से यातायात प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए क्रेन की मदद से पलटे डंपर को सड़क से हटवाया। इसके बाद सड़क पर बिखरे बालू को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...