Chandauli News: डंपर के धक्के से टूटा बिजली का पोल, बिजली आपूर्ति रही ठप
चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर स्थित भदखरी गांव के समीप बीते बुधवार की रात एक अनियंत्रित बालू लदे डंपर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा धराशाई हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी और बरहनी फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को किनारे हटवाया, लेकिन बिजली व्यवस्था दिनभर बाधित रही। इस दौरान अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र के बरहनी फीडर से बरहनी, परसियां, भदखरी, औरय्यां आदि गांवों में आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 76 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल इसके अलावा पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। जेई अमड़ा जवाहर सिंह ने बताया कि नया खंभा लगाकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.