चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम 6 बजे ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद सीमा विवाद को लेकर घंटों बरहनी स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शव पड़ा रहा। इससे मृतक के परिजनों में काफी नाराजगी देखी गई। क्षेत्र के सिकठा निवासी सुधाकर राम वाराणसी फुलपुर निवासी अपने जीजा के साथ गुरुवार की शाम ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में पीडीडीयू जंक्शन से सवार होकर धीना आ रहे थे। ट्रेन जैसे ही धीना स्टेशन पर पहुंची कि दोनों उतरने लगे। इसी दौरान ट्रेन रवाना होने लगी। इस दौरान फुलपुर निवासी छोटेलाल का पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे चला गया, जिससे छोटेलाल गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद आनन फानन में साला सुधारक राम अपने घायल जीजा को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी लेकर ...