चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर।पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की दोपहर रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे झारखंड के एक 19 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। इसकी पुष्टि परिजनों के राजकीय महिला अस्पताल में लेकर पहुंचने के बाद डाक्टरों ने की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिला के गांधी श्रीरामपुर निवासी मोहम्मद शहंशाह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वहां उसके साथ उसका सगा भाई मोहम्मद बोदर और गांव के प्यारुद्दीन समेत अन्य युवक भी काम करते हैं। पिछले चार दिन से शहंशाह को तेज बुखार था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर भाई मोहम्मद बोदर उसे लेकर सीएसटी से धनबाद जाने वाली ट्रेन में सवार होकर गांव के लिए निकला। रास्ते में सतना स्टेशन के पास युवक की हालत और बिगड़ गई, तो दोनों भाई सतना में ...