Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत, सदमे में पत्नी की भी गई जान
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में मंगलवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुर्जुग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। वहीं पति के मौत की खबर सुनते ही 70 वर्षीय पत्नी की भी सदमे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को पत्नी पति के साथ शव यात्रा निकलने पर लोग मर्माहत थे। कोतवाली क्षेत्र के टिकरवापर गांव निवासी 75 वर्षीय मिठाई राम अपनी बीमार 70 वर्षीय पत्नी इमरती देवी के लिए दवा लेने चतुर्भुजपुर बाजार गए थे। दवा लेकर लौटते समय मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पार करते हुए वे पीडीडीयू-पटना रेलवे रूट पर डाउन लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.