चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में बीते शनिवार देर रात तक जबरदस्त भीड़ रही। बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दीपावली-छठ के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के कारण सभी डाउन ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाली ट्रेनें जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंचीं, चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। जनरल के साथ ही स्लीपर और एसी कोच में भी भीड़ घुसती दिखी। कई यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं सके और अगले ट्रेन का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: त्यौहारी भीड के चलते ट्रेनों में रही मारामारी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर सुबह से देर रात ...