चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बे में स्थापित 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास लगातार कूड़ा फेंके जाने से बिजली विभाग की चिंता बढ़ गई है। कई बार समझाने के बावजूद लोग ट्रांसफार्मर के पास कूड़े का ढेर लगा रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी मामले को गंभीरता से लेते हुए अवर अभियंता विनोद कुमार ने मौके का निरीक्षण कर नाराजगी जताई और भविष्य में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास ज्वलनशील कूड़ा जमा होने से बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि किसी कारणवश ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलकर कूड़े में आग पकड़ लेती है तो आग विकराल रूप धारण कर सकती है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफ...