Chandauli News: ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल
चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव के पास रविवार को भठ्ठे पर ईंट लेने जा रही खाली ट्रक खेत में पलट गई। इस घटना में ड्राईवर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था मे दर्द से कराह रहे उक्त ड्राईवर को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के निरपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र कुमार यादव झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर टाटा निवासी अपने मालिक अखिलेश यादव की ट्रक लेकर रविवार को आवाजापुर गांव के समीप एक भठ्ठे से ईंट लेने जा रहा था। वह भठ्ठे पर अभी पहुंचा भी नहीं था कि रास्ते मे उक्त ट्रक का पहिया फिसल गया और खाली ट्रक खेत में पलट गई। इस घटना में ड्राईवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.