Chandauli News: टॉफी चोरी पर डांट से सहमा बालक, 12 घंटे घर में छिपा रहा
चंदौली, नवम्बर 16 -- Chandauli News: पड़ाव (चंदौली)। कहते हैं बच्चों का मन कांच की तरह नाजुक होता है, जहां डांट का एक छोटा सा डर भी उनके बाल-मन में खौफ का पहाड़ खड़ा कर देता है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। दोस्तों के साथ खेल-खेल में लगी एक बाजी के चक्कर में 9 साल के मासूम कार्तिक ने पड़ोस की दुकान से टॉफी क्या चुराई, उसके लिए अपने ही माता-पिता का सामना करना दुनिया का सबसे बड़ा डर बन गया। डांट से सहमा यह बच्चा पूरी रात अपने ही घर की छत पर बने स्टोर रूम में बोरी ओढ़कर छिपा रहा, जबकि बाहर पुलिस और परिजन अनहोनी की आशंका में रातभर गंगा घाटों और कुओं में उसे तलाशते रहे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे टाफी चुराने की घटना हुई थी। दुकानदार के शिकायत के बाद वह घर में छिप गया। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.